देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

देहरादून ( डॉक्टर बिलाल अंसारी ) – आज स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक चुनाव 2025-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. वी.डी. शर्मा को प्रदेश महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। यह चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह तोमर “मयंक” और अशोक खन्ना ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किए। इनके अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी और कुंवर राज अस्थाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशिकांत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, सिद्धनाथ उपाध्याय और महेंद्र सिंह नेगी को सचिव, श्रीमती सरोजनी सेमवाल और दीपक धीमान को संगठन सचिव, तथा श्रीमती प्रेमलता भरतरी और राजेश भटनागर को प्रचार सचिव के रूप में चुना गया।

सदस्य कार्यकारिणी में सर्वश्री विजय जायसवाल, भुवन उपाध्याय, संजीव शर्मा, तेजराम सेमवाल, हरेंद्र प्रसाद, राजेश शर्मा, अमित सहगल, डॉ. जमशेद उस्मानी, संजय गर्ग और अशोक कुमार पांडे को शामिल किया गया।

चुनाव से पहले, पूर्व अध्यक्ष विजय जायसवाल ने अध्यक्षीय आभार प्रकट किया। पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय ने आय-व्यय ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि महासचिव डॉ. वी.डी. शर्मा ने यूनियन की द्विवार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की।

चुनाव के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए दोनों चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद किया और उपस्थित पत्रकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव यूनियन के भविष्य को और सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बना दिया। उपस्थित सदस्यों ने यूनियन की भविष्य की योजनाओं और पत्रकारों के हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर उत्साह प्रकट किया।