सेलाकुई के निगम रोड पर हुई दर्दनाक दुर्घटना, तेज रफ्तार कार ने नौ स्कूली छात्रों को रौंदा

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :
हाईवे की तो छोड़िये आम आदमी के लिए अब गली मोहल्लों की सड़के भी सुरक्षित नहीं है। ताज़ा दुर्घटना में देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंद दिया। दुर्घटना में करीब 9 छात्र-छात्राएं गंभीर घायल हो गई। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना लगभग डेढ़ बजे उस समय हुई, जब निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हो रही थी। छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 7 स्कूली छात्र-छात्राएं और एक राहगीर युवती के साथ ही कार चालक घायल हो गए। जिनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है। तेज रफ़्तार कार ने बच्चों को टक्कर मारने के बाद वहां पर तीन अन्य वाहनों को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

आज दोपहर लगभग 1:30 बजे थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि निगम रोड सेलाकुई पर एक आल्टो कार ने कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं व राह चलते लोगों को टक्कर मार दी है। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा तथा दुर्घटना में घायल बच्चों व अन्य लोगों को प्राइवेट वाहन तथा एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि निगम रोड सेलाकुई पर एक आल्टो वाहन संख्या: यू0के017-जे-7769, जिसे मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त एक स्वास्थ कर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था। उक्त वाहन ने अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे लोेगों को टक्कर मार दी।

पुलिस द्वारा आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया, जिसको भी दुर्घटना में चोटे आने के कारण उपचार हेतु नजदीक अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में 01 युवती तथा 07 स्कूली छात्र छात्राओं को चोटें आई है, पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।